लखनऊ. यूपी के छह लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण दिखे हैं। सभी छह लोग आगरा के हैं। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया- दो जूता कारोबारी अपने दिल्ली के एक रिश्तेदार के साथ इटली गए थे। वहां से 25 फरवरी को लौटे हैं। दिल्ली वाले रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन दोनों कारोबारियों और इनके परिवार और स्टाफ के 13 लोगों की जांच कराई गई, इनमें से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बाकी 7 लोगों का इलाज हो रहा है।
नोएडा में भी कोरोनावायरस को लेकर अलर्ट है। एक स्कूल की परीक्षा टाल दी गई। इसके अलावा लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक संदिग्ध मरीज मिला। उसे लोकबंधु अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक, सैंपल कलेक्शन कर जांच के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा। केंद्रीय टीम निरीक्षण भी कर चुकी है। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- हम एयरपोर्ट व नेपाल के रास्ते पर भी नजर रख रहे हैं। अफवाहों पर बिलकुल ध्यान न दें।
नोएडा में कोरोनावायरस को लेकर अलर्ट
कोरोनावायरस को लेकर नोएडा में अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच एक स्कूल ने परीक्षा टाल दी है। सूत्रों के मुताबिक एक छात्र के पिता में कोरोनावायरस की पुष्टि होने की वजह से स्कूल में एहतियातन परीक्षा टाल दी गई है। गौतमबुद्धनगर के सीएमओ अनुराग भार्गव ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 1000 से ज्यादा कंपनियों को कोरोनावायरस अलर्ट का नोटिस दिया गया है। नोटिस में सभी कंपनियों से कहा गया है कि उनका कोई कर्मचारी विदेश गया है तो उसके भारत लौटने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाए। सीएमओ ने ईरान, सिंगापुर, चीन समेत 13 देशों से लौटने वाले लोगों की स्क्रीनिंग का आदेश दिया है।
अमौसी एयरपोर्ट पर रोका गया युवक
अयोध्या के रुदौली निवासी 32 वर्षीय युवक सऊदी से मंगलवार लखनऊ आया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच के दौरान युवक में कोरोना से संदिग्ध लक्षण मिले। उसे लोकबंधु अस्पताल के आइसोलेशन वाॅर्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, बीते दिनों राजधानी के एयरपोर्ट पर लखनऊ के पांच लोग भूटान से लौटे। इन यात्रियों की थर्मल स्कैनर से जांच की गई। इसके बाद कोरोनावायरस जांच के लिए सैंपल लिया गया। लैब टेस्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि, सतर्कता के चलते सभी यात्रियों को 15 दिन तक घर में आइसोलेट रहने की सलाह दी गई। उनके आइसोलेट रहने की अवधि के लिए परिजन को भी सतर्क किया गया है। साथ ही बीमारी के लक्षण महसूस होने पर सीएमओ कार्यालय में सूचना देने को कहा गया है। अब तक राजधानी के एयरपोर्ट पर करीब 1500 लोगों की जांच हो चुकी है।
100 से 25 करोड़ पर आ गए, क्या विधायकों का अवमूल्यन हो गया : भार्गव
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि सवा साल हो रहे हैं, रोजाना वाद-प्रतिवाद हो रहा है। इस तरह का कोई प्रयास मेरी जानकारी में नहीं है। विधायकों को प्रलोभन देने की बात है, तो पहले 100 करोड़ रुपए कहा गया था, अब 25 करोड़ की बात हो रही है तो क्या विधायकों का इतना अवमूल्यन हो गया। बसपा विधायक रामबाई को दिल्ली ले जाने की बात है तो इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। जिस तरह से दिग्विजय सिंह ने सोमवार को इस तरह की बात शुरू की है, उससे लगता है कि वह राज्यसभा के लिए खुद की सीट पक्की करना चाहते हैं। वह खुद को मैनेजमेंट गुरू कहते भी हैं।
रामबाई बेटी को देखने दिल्ली गई हैं : विधायक पति
वहीं, विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह ने कहा कि दिल्ली में उनकी बेटी पढ़ती है, वह बीमार है, इसलिए उसे देखने और इलाज के लिए गई हैं और शाम तक वापस भी लौट आएंगी। न तो कोई खरीद-फरोख्त हो रही है और न ही रामबाई को कोई दिल्ली लेकर गया है। विधानसभा सत्र से पहले इस तरह की बातचीत हर बात होती है।
No comments:
Post a Comment